सहरसा, फरवरी 7 -- सलखुआ, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सलखुआ ब्लॉक चौक से स्टेशन जाने वाली मुख्य सड़क मार्ग के बीच शुक्रवार दोपहर बाद रेलवे मालगुदाम के समीप अनियंत्रित ई रिक्शा और बाइक के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक एवं टोटो पर सवार दोनों युवक गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सलखुआ अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के सितुआहा वार्ड संख्या छह निवासी राजवीर कुमार पिता शिवचंद्र शर्मा और दूसरा कोरलाहा गांव वार्ड दस निवासी संजीत यादव पिता उपेंद्र यादव के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विपरीत दिशा से आ रही टोटो और बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी। अस्पताल में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक डॉ. सुलेमान ने बताया कि दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है, फिलहाल दोनों घायल खतरे से बाह...