बगहा, जुलाई 5 -- बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता। नगर पुलिस ने ई रक्शिा से शराब की तस्करी करते तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आठ लीटर 40 मिलीलीटर देसी शराब व ई रक्शिा को जब्त करने के बाद धंधेबाजों को जेल भेज दिया है । यह करवायी शुक्रवार को सागर पोखरा इलाके में हुई। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शराब धंधेबाज ई रक्शिा चालक बसवरिया के विकास कुमार गुप्ता, पथरी घाट के अंकु ठाकुर व सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से आठ लीटर 40 मिलीलीटर देसी शराब व एक ई रक्शिा जब्त किया गया है। पुलिस सूत्रो के अनुसार नगर थाना के जमादार दिलीप कुमार शुक्रवार की दोपहर गश्ती पर थे। इसी बीच सूचना मिली कि ई रक्शिा पर शराब लेकर तीन धंधेबाज एमजेके कॉलेज से दुर्गाबाग की ओर जा रहे हैं। सूचना पर वे सागर पोखरा पहुंचे तो देखा कि पुलिस की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.