नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। साउथ एशियन यूनिवर्सिटी परिसर में बीटेक की छात्रा के साथ कथित सामूहिक यौन शोषण के मामले ने विश्वविद्यालय में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता को वारदात से तीन दिन पहले से अभद्र मैसेज और धमकियां मिल रही थीं। आरोपी ने ई-मेल और टेलीग्राम के जरिए छात्रा की प्रोफाइल फोटो को एआई की मदद से अश्लील बनाकर भेजा और वायरल करने की धमकी दी थी। इसके बाद छात्रा को गेट नंबर तीन पर बुलाया, जहां देर रात वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात वाले दिन व्हाट्सऐप पर आए मैसेज पीड़िता ने बताया कि पहले दिन आरोपी ने उसे गेस्ट हाउस के पास आने के लिए कहा था, जिसे उसने अनदेखा कर दिया। दूसरे दिन फिर से धमकी भरा ई-मेल आया, जिसमें आरोपी ने अभद्र इमोजी भेजकर हॉस्टल के बाहर आने को कहा। पीड़िता ने तुरंत अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.