बलिया, फरवरी 5 -- बलिया, संवाददाता। जमीन की रजिस्ट्री में 20 हजार रुपये से अधिक का निबंधन शुल्क अब ई-भुगतान से ही स्वीकार होगा। इससे अब बड़ी रजिस्ट्री में निबंधन शुल्क नगद जमा करने के झंझट से छुटकारा मिल गया है। शासन के इस नए नियम से जमीन की खरीद-फरोख्त करने वालों को कैश लेकर घूमने से मुक्ति मिल गई है। इसके साथ ही सुरक्षा का कोई खतरा नहीं रहेगा। जमीन के बैनामा कराने पर पक्षकार को एक प्रतिशत निबंधन शुल्क नगद जमा करना पड़ता है। इसके जमीन के खरीदारों खास कर बड़े बैनामों में कैश लेकर घूमने से सुरक्षा का भी खतरा बना रहता था। शासन की ओर से इस समस्या को लेकर योजना बनायी गयी। सूत्रों की मानें तो पॉयलट प्रोजक्ट के रूप में सबसे पहले 19 अगस्त 2025 को प्रदेश के कुछ जनपदों में 20 हजार रुपये से अधिक निबंधन शुल्क को ई-भुगतान से जमा कराए जाने की अनिवार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.