कानपुर, फरवरी 7 -- कानपुर। सीएसजेएमयू के 61 वें स्थापना दिवस पर स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज ने गौरवशाली अतीत एवं उज्जवल भविष्य विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। डॉ. किरण झा ने अतिथियों का स्वागत किया और स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्कूल की ई-बुकलेट का लोकार्पण एवं स्कूल वीडियो का प्रदर्शन भी किया गया। पूर्व छात्रा बुशरा बरकाती और रोज़ी रानी ने अपने अनुभव साझा किए। ईशा त्रिपाठी और डॉ. उधव सुरेका ने भी विचार व्यक्त किए। डॉ. अमित कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। यहां सह-संयोजक डॉ. मानस उपाध्याय, सहायक निदेशक डॉ. पूजा सिंह समेत छात्र-छात्राएं और शोधार्थी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.