देवरिया, अगस्त 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के लिए पंचायत निर्वाचन नामावली का वृहद पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस कार्य में लगाए गए बीएलओ को ई-बीएलओ मोबाइल एप का अधिक से अधिक प्रयोग किए जाने पर उन्हें प्रोत्साहन धनराशि देने की पहल की है। आयोग के निर्देश पर ऐसे बीएलओ जो ई-बीएलओ मोबाइल ऐप से मतदाताओं की इंट्री करेंगे उन्हें सामान्य मानदेय के साथ-साथ मतदाता इंट्री हेतु 200 अधिक प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा जनपद में ई-बीएलओ ऐप का सर्वाधिक प्रयोग करने वाले आठ बीएलओ को प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी। लेकिन वह बीएलओ 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की एंट्री ई-बीएलओ मोबाइल ऐप से करेंगे। जिले में ऐसे सर्वोच्च आठ बीएलओ को अधिकतम मतदाता इंट्री हेतु बीएलओ ऐप का प्रयोग करने पर प्रथम आने पर 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.