अलीगढ़, फरवरी 17 -- छर्रा, संवाददाता। विधानसभा छर्रा क्षेत्र की जनता के लिए ई-बस सेवा की जल्द सुविधा मिल सकती है। इसको लेकर क्षेत्रीय विधायक ने परिवहन मंत्री से मुलाकात कर परिवहन संबंधी समस्या को रखा। इस पर परिवहन मंत्री ने ई-बस सेवा का संचालन कराए जाने का आश्वासन दिया है, जिससे क्षेत्रीय जनता में ई-बस सेवा की आस जाग गई है। पिछले दिनों हिन्दुस्तान अखबार ने अवैध रूप से सवारी ढोने वाले वाहनों पर अंकुश लगने कि खबर प्रकाशित की। इस खबर का छर्रा विधायक रवेन्द्र पाल सिंह ने संज्ञान लिया। उन्होंने जनता की परिवहन की समस्या को देखते हुए ई-बस सेवा के नियमित एवं सुचारू संचालन के लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात की और परिवहन संबंधी समस्या को रखा। उन्होंने नगर पंचायत छर्रा से अलीगढ बाया जलाली मोड़, विजयगढ़ से अलीगढ़ बाया अकरबाद तथा कौड़ियागंज से ...