लखनऊ, फरवरी 5 -- लखनऊ की सड़कों पर दौड़ रहीं सिटी ई-बसों के ड्राइवर मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के नवनियुक्त एमडी ने चार्ज लेते हुए सिटी बसों का ठहराव शहर के आठ मार्गों पर बने 40 बस स्टॉपेज पर करने के निर्देश दिए थे। गुरुवार को इस आदेश का पालन होते नहीं दिखा। गुरुवार को दुबग्गा डिपो की चारबाग से इंट्रीग्रल विवि जा रही सिटी बस बीच रास्ते सवारी भरते हुए निकल गई। इस बीच सिटी बस कहीं भी बस स्टॉपेज पर ठहराव करते नजर नहीं आई। इसी तरह दुबग्ग डिपो की ई बस चारबाग से इंजीनियरिंग कॉलेज जाते समय भी किसी भी शेल्टर पर नहीं हुआ। इस मामले में दुबग्गा डिपो के एआरएम डीके गर्ग ने बताया कि एमडी का आदेश आया है। सूचना ड्राइवर और कंडक्टर को दे दी गई है। जल्द ही बस शेल्टर बसों के ठहराव को सुनिश्चित कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.