संतकबीरनगर, नवम्बर 30 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोटे की दुकानों से राशन वितरण में मिलने वाले कमीशन में वृद्धि न होने के विरोध में कोटेदार पांच दिसम्बर को मशीन जमा कर विरोध करेंगे। इस बाबत आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन ने जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र दिया है। कार्यकारी जिलाध्यक्ष की राम दौर यादव ने पत्र देकर अवगत कराया है कि कमीशन न बढ़ाने व अन्य समस्याओं को लेकर सभी सदस्य मशीन जिला पूर्ति अधिकारी के पास जमा करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...