गोपालगंज, जून 27 -- फुलवरिया। क्षेत्र के पीडीएस दुकानदारों के लिए खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया अब अधिक सुगम हो जाएगी, क्योंकि उनकी ई-पॉस मशीनों का डिस्प्ले बदला जा रहा है। शुक्रवार को स्थानीय प्रखंड आपूर्ति कार्यालय परिसर में विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त इंजीनियर राजीव कुमार श्रीवास्तव के पहुंचते ही सभी पीडीएस दुकानदार अपनी-अपनी मशीनें लेकर कार्यालय पहुंचे। टेक्निकल इंजीनियर ने बताया कि डिस्प्ले बदले जाने से वितरण प्रक्रिया में तकनीकी अड़चनें कम होंगी। विभागीय गाइडलाइन के अनुसार हर पांच वर्ष पर ई-पॉस मशीन का डिस्प्ले बदला जाना जरूरी है। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में परेशानी फुलवरिया। प्रखंड क्षेत्र की जनता को इन दिनों जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले यह सुविधा प्रखंड कार्यालय से सुगमता से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.