लातेहार, दिसम्बर 20 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह जविप्र में आपूर्ति की गई नई 4 जी ई पॉश मशीन में गड़बड़ी दूर नही हो पा रही है। डीलर काफी परेशान हैं। राशन वितरण प्रभावित हो जा रहा है। कार्डधारियों को भी बिना राशन के लौटना पड़ रहा है। जविप्र डीलर मुरारी लाल ने बताया कि उनकी ई पॉश मशीन नही खुल रही है। जिस कारण हरा कार्डधारियों को राशन वितरण नही किया जा सका। कार्डधारियों को निराश होकर बिना राशन के घर लौटना पड़ा। मशीन की गड़बड़ी को दूर नही की जा रही है। उन्होने बताया कि एमओ को इसकी सूचना दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.