चम्पावत, नवम्बर 9 -- कोषागार विभाग ने सरकारी कर्मचारियों के पेंशन संबंधी कार्यों को त्वरित और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रविवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी सभागार में ई-पेंशनस्वीकृति से संबंधित एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बगवाल के दिशा-निर्देशन में और कोषाधिकारी मयंक सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में जनपद से विभिन्न विभागों के लगभग 20 आहरण-वितरण अधिकारियों एवं कार्यालय सहायकों ने भाग लिया। शिविर में सहायक लेखाकार मुकेश कुमार ने स्लाइड शो के माध्यम से ई-पेंशन स्वीकृति से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र ई-पेंशन स्वीकृति कार्य के अंतर्गत ई-पेंशन प्रपत्रों को तैयार करने में आने वाली व्यवहारिक कठिनाईयों पर रहा, जिसका विस्तृत समाधान प्रस्तुत किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.