हल्द्वानी, फरवरी 10 -- हल्द्वानी। कुछ खुराफातियों ने पुलिस और परिवहन विभाग के ई-चालान से बचने के लिए हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट में छेड़छाड़ शुरू कर दी है। ताजा मामल हल्द्वानी आरटीओ में सामने आया है, जहां लामाचौड़ निवासी एक बाइक चालक ने धोखे से 66 नंबर को 68 कर दिया, जिसके नौ दिन के अंतराल में दो चालान खटीमा के बुलेट मालिक तक पहुंचे तो उसके होश उड़ गए। नैनीताल जिले के प्रमुख प्रवेश मार्गों रामपुर रोड (बेलबाबा मंदिर), बरेली रोड (बेरीपड़ाव), नैनीताल रोड (रानीबाग), कालाढूंगी रोड (लामाचौड़) और नया गांव (कालाढूंगी) में लगे ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्नेशन कैमरों (एएनपीआर) कैमरे नियम उल्लंघन की फोटो लेकर स्वत: चालान जारी करते हैं। बीती 24 जनवरी को लामाचौड़ में लगे एएनपीआर कैमरे ने बिना हेलमेट सवारी की फोटो कैद की और चालान वाहन नंबर यूके-06/आर-3768 पर भेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.