फरीदाबाद, जनवरी 5 -- बल्लभगढ़। ई-चालान का लिंक भेज कर साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी कर उससे तीन लाख 40 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर 2 निवासी राकेश कुमार गोयल ने बताया कि 12 दिसंबर को सुबह 7:10 पर उसके मोबाइल पर एक टेक्स्ट मैसेज आया था। वह मैसेज ई चालान लिंक का था। जब उसने लिंक को खोल तो उसे 590 का चालान भरने की निर्देश मिला। उसने चालान भरने के लिए एचडीएफसी का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल किया लेकिन उसका भुगतान नहीं हो पाया। इसके बाद उसने आइसीआइसीआइ बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके पेमेंट कर दी लेकिन उसके बाद ही उसके कार्ड से 3,44,882 कट गए। जिस प्रकार चालान भरने का पहले टेक्स्ट मैसेज आया था उसी प्रकार का एक मैसेज और आया था लेकिन वह उस गलती से डिलीट हो गया। साइबर अपराधियों ने उसे 3,44,882 रुपये की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.