कौशाम्बी, फरवरी 3 -- ई-खसरा पड़ताल में जिले की प्रगति संतोषजनक नहीं है। समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने नाराजगी जाहिर की। इसको लेकर जिला प्रशासन गंभीर हो गया है। एडीएम शालिनी प्रभाकर ने तीनों तहसीलों के एसडीएम से इस पर आपत्ति जाहिर करते हुए 10 फरवरी तक लक्ष्य के सापेक्ष ई-खसरा पड़ताल के लिए सर्वे कराने की मोहलत दी है। जिले की तीनों तहसीलों में ई-खसरा पड़ताल चल रही है। सर्वेयर व राजस्व कर्मी सर्वे कर रहे हैं। इसके लिए प्राइवेट सर्वेयर व अन्य युवकों को लगाया गया है। इसके बावजूद जिले में ई-खसरा पड़ताल की प्रगति नहीं हो पा रही है। सिराथू में 116846, चायल में 48627 और मंझनपुर में 47630 गाटों का सर्वे होना है। हाल ही में मुख्य सचिव ने इसकी समीक्षा की तो जिले की प्रगति संतोषजनक न होने पर आपत्ति जताई थी। इसे डीएम डॉ. अमित पाल और एडीएम वित्त एवं राजस्व...