गाज़ियाबाद, जनवरी 12 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम थानाक्षेत्र में ई-कॉमर्स स्टोर के शिफ्ट इंचार्ज पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक हमलावरों ने उसे जबरन स्टोर से बाहर खींचकर धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने पांच नामजद समेत दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शास्त्रीनगर में रहने वाले हरियेंद्र ने बताया कि वह जेप्टो के सिहानी खुर्द स्टोर में शिफ्ट इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। सात जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे वह स्टोर में काम कर रहे थे, तभी दुर्गेश चौधरी अपने साथियों दिनेश यादव, मनोज, उज्ज्वल, आकाश और पांच अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि सभी ने उन्हें स्टोर से बाहर खींच लिया और सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर स्टोर मैनेजर निशु चौधरी बचाने आए तो उन...