बुलंदशहर, फरवरी 21 -- क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से युवा ई-कॉमर्स वेबसाइट का प्रयोग कर पॉटरी कारोबार कर रहे हैं। युवा पॉटरी टेडर्स के रूप में कार्य करते हुए सफल हो रहे हैं। जिससे उद्योग को लाभ मिल रहा है। युवाओं ने नई तकनीक का प्रयोग कर पॉटरी उत्पादों को बेचते हुए बंद पॉटरी इकाईयों को शुरू किया है। खुर्जा क्षेत्र में करीब 300 से अधिक पॉटरियां हैं। अब पॉटरी उद्योग की ताकत युवा उद्यमी बने हुए हैं। अपने नए विचारों और तकनीक से पॉटरी उत्पाद को खुर्जा से अन्य स्थानों पर बेचने में भी सफल हो रहे हैं। नई पॉटरियों के लगने से लेकर पुरानी पॉटरियों को दोबारो शुरू करने तक युवाओं की ओर से सफल प्रयास किए जा रहे हैं। परिणाम स्वरूप ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन बिक्री तेज हुई है। कप-प्लेटों से लेकर गुल्लक, गमले और अन्य पॉटरी उत्पादनों को पॉटरियों में बनवाकर ऑनल...