औरैया, फरवरी 22 -- औरैया, संवाददाता। ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते असर और ई-कॉमर्स कंपनियों की कथित मनमानी के विरोध में जिले के व्यापारियों ने आवाज बुलंद की। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की औरैया इकाई ने पारंपरिक बाजार पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर सांसद जितेंद्र दोहरे को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए सख्त कानून बनाने की मांग की। रविवार को जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई (बबलू) के नेतृत्व में देवकली चौराहे पर एकत्र हुए व्यापारियों ने कहा कि भारी छूट, कैशबैक और एल्गोरिदम आधारित मूल्य निर्धारण से असमान प्रतिस्पर्धा पैदा हो रही है। आरोप लगाया कि बड़ी कंपनियां लागत से कम कीमत पर सामान बेचकर स्थानीय दुकानदारों को बाजार से बाहर करने की रणनीति अपना रही हैं। व्यापारियों का कहना था कि बाजार केवल व्यापार का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक संरचना और स्थानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.