बांका, फरवरी 15 -- बांका,निज संवाददाता। बांका जिले में नए वित्तीय वर्ष से लागू की जा रही "वीबी जी राम जी" योजना के तहत अब केवल ई-केवाईसी से सत्यापित मजदूरों को ही रोजगार गारंटी के तहत 125 श्रमदिवसों का काम मिल सकेगा। जिला प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से जालसाजी और फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी तथा वास्तविक जरूरतमंद श्रमिकों को प्राथमिकता मिलेगी। वर्तमान में जिले में कुल 2,01,593 मजदूर सक्रिय सूची में दर्ज हैं। इनमें से 1,40,939 श्रमिकों ने अब तक ई-केवाईसी के माध्यम से अपना सत्यापन करा लिया है। शेष मजदूरों के लिए भी सत्यापन अनिवार्य किया गया है, ताकि भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी और सुगम हो सके। नई व्यवस्था के तहत किसी भी कार्य का भुगतान युक्तधारा पोर्टल पर पूर्ण प्रविष्टि के एक सप्ताह के भीतर कर दिया जाएगा। इससे मजदूरों को पहले की तरह महीनों ...