पटना, जनवरी 9 -- भाकपा के राज्य सचिव राम नरेश पांडेय ने राज्य सरकार से ई- केवाईसी के नाम पर पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की छंटनी बंद करने की मांग की है। शुक्रवार को जारी बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि ऑनलाइन रजिस्टर टू में खाता और खेसरा चढ़ा नहीं है और इस आधार पर पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को योजना से वंचित किया जा रहा है। भाकपा के राज्य सचिव ने कहा कि अभी भी ऑन लाइन रजिस्टर टू और जमाबन्दी में कई विसंगतियां हैं। रजिस्टर टू में रैयत के नाम और पिता के नाम में भी त्रुटि है। रजिस्टर टू और जमाबंदी में खाता खेसरा नम्बर नहीं चढ़ा है। उन्होंने इसे दुरुस्त किए जाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने मांग की कि हदबंदी से फाजिल जमीन रखने वाले भू स्वामी, गैर मजरुआ आम, गैर मजरुआ खास और गैर मजरुआ मालिक जमीन पर जो सुयोग्य श्रेणी के भूमिहीन जो वर्षों से ...