टिहरी, दिसम्बर 20 -- जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल ने बताया कि जनपद के समस्त राशन कार्ड धारक व समस्त सदस्यों की ईकेवाईसी एवं मोबाइल सीडिंग का कार्य गतिमान है। डीएसओ ने जनपद के ऐसे राशन कार्ड धारक व सदस्य जिन्होंने अभी तक ईकेवाईसी एवं मोबाइल सीडिंग का कार्य नहीं कराया गया है, उनसे पुनः अपील की है, कि वह अपने कार्ड से सम्बन्धित सभी सदस्य अपने समीपस्थ सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में स्थापित मशीन से अपनी ई-केवाईसी अतिशीघ्र करवा लें। बताया कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत आयोजित होने वाले कैम्पो में भी ईकेवाईसी मशीन स्थापित करवाई जा रही है। जिनकी अभी तक ईकेवाईसी नहीं हुई है, वे अपने राशन कार्ड एवं आधार कार्ड की कापी साथ ले जाकर अन्य विभागीय कार्यों के साथ-साथ अपना ईकेवाईसी एवं मोबाइल सीडिंग का कार्य भी करवा सकते हैं।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.