बक्सर, जनवरी 6 -- चौसा। सरकार के निर्देश पर फार्मर आईडी बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। 6 से 9 जनवरी तक सभी पंचायतों में शिविर लगाकर ई केवाईसी करने के बाद किसानों को फार्मर आईडी बनाया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि का लाभ और कृषि विभाग की ओर से किसानों को मिलेगा। मंगलवार को जिला कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, आत्मा के उप परियोजना निदेशक रणधीर कुमार और प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी राकेश कुमार ने बनारपुर पंचायत में पहुंच कर शिविर का जायजा लिया। इस दौरान लोगों को ई केवाईसी के साथ फार्मर रजिस्टर बनाने की प्रक्रिया और जानकारी से अवगत कराया गया। मौके पर कृषि समन्यवक शशि भूषण सिंह और किसान सलाहकार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.