मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- बोचहां। भुताने देवगन सहित कई पंचायतों का प्रशिक्षु आईएएस प्रेम कुमार ने गुरुवार को निरीक्षण किया। इसके बाद देर शाम राजस्व कर्मचारियों के साथ बैठक कर किसानों के ई केवाईसी और एफआर की समीक्षा की। उन्होंने किसान सलाहकारों को ई केवाईसी और एफआर कार्य में तेजी लाने को कहा। इससे पहले प्रेम कुमार ने सीओ का पदभार संभाला। बीडीओ प्रिया कुमारी ने बताया कि एफआर में एप के माध्यम से काम करने में दिक्कत आ रही है। हालांकि, परेशानियों को दूर भी किया जा रहा है। इस मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सीओ विश्वजीत सिंह, आरओ जितेंद्र कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.