भागलपुर, दिसम्बर 3 -- जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के सभी उपभोक्ताओं के लिए इस वर्ष दिसंबर माह के अंत तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि समय-सीमा तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को जनवरी 2026 से राशन मिलने में बाधा आएगी। अनुमंडल आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि कहलगांव अनुमंडल में ई-केवाईसी की स्थिति बेहद चिंताजनक है। कहलगांव प्रखंड में 20%, सन्हौला में 20.17% और पीरपैंती प्रखंड में सबसे अधिक 23.28% उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी अभी बाकी है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रवि शर्मा ने भी सभी डीलरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.