नैनीताल, दिसम्बर 6 -- नैनीताल। भाजपा के भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन को शनिवार को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने मोबाईल ऐप से ई-केवाईसी कराने की सुविधा उपभोक्ताओं को प्रदान करने की मांग की। साथ ही कहा कि कई लोग दूसरे राज्यों में रह रहे हैं, ऐसे में उन्हें ई-केवाईसी कराने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यदि मोबाइल ऐप से ये सुविधा मिले, तो उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। ज्ञापन देने वालों में ललित ढैला, राजेंद्र बिष्ट, शंकर अधिकारी, हेमा पांडे, संजय साह, गोपाल सिंह बोरा आदि भी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...