लोहरदगा, दिसम्बर 13 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान- डायट चीरी लोहरदगा में शुक्रवार को तीन दिवसीय दीक्षा ई-कंटेंट निर्माण प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्राचार्य अभिजीत कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के सभी सात प्रखंडों से कुल 28 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रत्येक प्रखंड से चार-चार शिक्षकों ने तीन दिनों तक डिजिटल शिक्षण के विभिन्न तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण का मूलभूत उद्देश्य शिक्षकों को डिजिटल माध्यमों द्वारा ई-कंटेंट तैयार करना, विभिन्न शिक्षण एप्स का उपयोग, दीक्षा पोर्टल पर सामग्री अपलोड करना तथा तकनीक के माध्यम से शिक्षण की विधियां सिखाई गईं। प्रशिक्षक श्याम बिहारी महतो, महबूब आलम, पंकज कुमार सिंह एवं रिसोर्स शुभम साहू ने बताया कि दीक्षा पोर्टल अब देशभर में डिजिटल लर्निंग का...