बरेली, जून 10 -- डीएम ने सोमवार को ई-ऑफिस की प्रगति की समीक्षा की। कई विभागों में ई-ऑफिस की प्रगति खराब मिली। डीएम ने ई-ऑफिस में रुचि न लेने वाले अधिकारियों को वेतन रोकने की चेतावनी दी। डीएम ने कहा कि सभी कार्यालयों की सरकारी ई-मेल आईडी, डिजिटल सिग्नेचर,फाइल हेड तय करने के निर्देश दिए। वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) के लिए फार्म भरकर मुहैया कराने को कहा। सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली को तुरंत सक्रिय करने के भी निर्देश दिए गए। इस मौके पर एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एडीएम फाइनेंस संतोष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.