पटना, नवम्बर 28 -- बिहार में ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर का सम्पर्क कभी भी भंग हो सकता है। बीते दो दशक में गंडक नदी पर नया पुल नहीं बन सका है। अभी जिस पुल से गाड़ियां आ-जा रही हैं, वह पांच दशक पुराना हो चुका है। इस पुल की स्थिति दयनीय है। नए पुल के महत्व को देखते हुए पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी ने एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) को पत्र लिखकर इसका निर्माण अविलंब पूरा करने का अनुरोध किया है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार एनएच-27 के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर पर गंडक नदी पर बना गोपालगंज का डुमरिया सेतु अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। 1974 में बना यह दो लेन का पुल बीते दो दशकों से खस्ताहाल है, लेकिन अभी भी इससे भारी वाहनों के गुजरने का सिलसिला जारी है। इस पुल की स्थिति को देखते हुए ही इसके समानांतर नया पुल बनाने की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.