दरभंगा, दिसम्बर 19 -- दरभंगा। पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय टेबल टेनिस (महिला) प्रतियोगिता में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की टीम दूसरे स्थान पर रही। इसके साथ ही टीम ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता एवं खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। इस प्रतियोगिता में एलएनएमयू की टीम गत वर्ष चैंपियन रह चुकी है। कंटीजेंट मैनेजर मनीष राज ने बताया कि फाइनल लीग में एलएनएमयू की टीम का पहला मुकाबला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की टीम से हुआ। एलएनएमयू ने यह शानदार तरीके से मैच 3-0 से जीत लिया। इसके बाद कोलकाता विश्वविद्यालय, पश्चिम बंगाल के साथ दूसरा मैच भी एलएनएमयू ने 3-2 से जीत लिया। तीसरे और निर्णायक मैच में एलएनएमयू की टीम एडम्स विश्वविद्यालय से संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-3 से पराजित होकर प्रतियोगिता में दूसर...