वाराणसी, जनवरी 14 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कटक (ओडिशा) स्थित रैवेनशॉ विश्वविद्यालय में आयोजित ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट (पुरुष) में बीएचयू की टीम ने बुधवार को लगातार तीसरी जीत दर्ज की। बीएचयू ने काशी विद्यापीठ की टीम को हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए विद्यापीठ की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन बनाए। यशस्वी मिश्रा ने सर्वाधिक 48 रन जबकि प्रणव सिंह ने 29 रन का योगदान किया। बीएचयू की ओर से सारंग नाथ त्रिपाठी, मनवेन्द्र और वत्सल्य यादव ने दो-दो विकेट और निलोत्पलेन्दु प्रताप ने एक विकेट चटकाया। जवाब में उतरी बीएचयू की टीम ने 18.1 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बीएचयू की जीत में सचिन पटेल की शानदार 56 रन की पारी निर्णायक रही। रचित शंकर ने 15 और वत्सल्य यादव ने 14 रन बनाए। बीएचयू क्रीड़ा परिषद ...