सराईकेला, जनवरी 31 -- सरायकेला,संवाददाता। रांची में पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा विभाग की ओर से आयोजित ईस्ट जोन कॉन्फ्रेंस में सरायकेला राजकीय छऊ नृत्य को आमंत्रण मिला है। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश और ज्यूडिशियल ऑफिसर्स उपस्थित रहेंगे। उनकी उपस्थिति में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाना है, जिसमें सरायकेला छऊ को आमंत्रित किया गया है। इस सांस्कृतिक संध्या में सरायकेला के छऊ नृत्य गुरु तपन पट्टनायक के निर्देशन में महाकवि कालिदास रचित नृत्य राधाकृष्ण एवं परिखंडा पर नीमो पंडा नृत्यों की प्रस्तुति होगी। यह कला दल शनिवार की सुबह 09 बजे सरायकेला से प्रस्थान करेगी। कला दल में निवारण महतो, राजतेंदु रथ, कुसमी पट्टनायक, सनत कुमार साहू, वैशागु सरदार, विजेन सरदार, होली कुम्हार, बुधेश्वर कुम्हार, ...