रांची, अक्टूबर 4 -- रांची, संवाददाता। ईस्ट इंडिया टाइटल बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2025 का उद्घाटन शनिवार को जेएसएसपीएस के एलएमसी के सीईओ एनके झा ने किया। इस चैंपियनशिप में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड से कुल 32 महिला-पुरुष खिलाड़ी, 17 तकनीकी अधिकारी और 12 कोच हिस्सा ले रहे हैं। ईस्ट इंडिया बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना है। मौके पर आईएबीएफ के महासचिव राकेश ठाकरन, जेएबीए महासचिव प्रकाश कुमार मंडल, आईएबीएफ के आरओसी चेयरमैन राकेश भारद्वाज, अर्जुन भुइंया और राजीन बनर्जी समेत अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.