गोपालगंज, नवम्बर 4 -- गोपालगंज। भुनेश्वर के उत्कल कराटे स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय कराटे प्रतियोगिता में गोपालगंज की हर्षिता प्रसन्नता ने रजत पदक जीत कर राज्य व जिले का नाम रोशन किया है। जिला कराटे संघ महासचिव सुशील मिश्रा ने बताया कि कड़ी लगन व मेहनत के बल पर हर्षिता ने उक्त सफलता पायी है। उसकी इस सफलता पर परिजनों,गुरुजनों व साथी खिलाड़ियों में हर्ष व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...