बगहा, अप्रैल 21 -- बेतिया,हमारे संवाददाता। महा गिरजा घर परिसर में पास्का जागरण की धर्म विधि अर्थात 'ईस्टर विजील का आयोजन किया गया। शनिवार की देर रात 11 बजे से यह आयोजन आरंभ किया गया। इस जागरण विधि में भाग लेने के लिए सैकड़ों की संख्या में ईसाई समाज के लोग चर्च पहुंचे। जागरण विधि को विधिवत पूर्ण करने के लिए मुख्य याजक बिशप स्वामी पीटर गोबियस थे। अन्य याचक के रूप में पल्ली पुरोहित फादर हेनरी फर्नांडो, मिशन मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक फादर विपिन, फादर रॉबर्ट, फादर फ्रांसिस और फादर संदीप शामिल हुए। पास्का जागरण की पहली विधि में मुख्य याजक विशप स्वामी द्वारा पास्का मोमबत्ती पर आशीष देकर यह दर्शाया गया कि पृथ्वी पर ख्रीस्त की मृत्यु से पाप का नाश हुआ है और पुण्य के प्रकाश का आगमन हुआ है। इस मोमबत्ती की लौ से वहां उपस्थित सभी ने अपने मोमबत्ती को...