रांची, अप्रैल 19 -- खूंटी, संवाददाता। जिले में रविवार को मसीह विश्वासियों द्वारा ईस्टर का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। शनिवार को इस पर्व की तैयारियों को लेकर शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवमय रहा। मसीही समाज के लोगों ने अपने घरों, चर्चों और कब्रिस्तानों को विशेष रूप से सजाया। ईस्टर को लेकर जीईएल चर्च, सीएनआई चर्च और संत मिखाईल महागिरजाघर सहित सभी प्रमुख चर्चों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। वहीं, कब्रिस्तानों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और फूलों से सजावट का कार्य भी बड़े स्तर पर किया गया। लोग अपने परिजनों की कब्रों को सजाने के लिए गेंदा, रजनीगंधा और अन्य फूलों की जमकर खरीदारी करते नजर आए। मोमबत्तियों की भी अच्छी खासी बिक्री हुई। पुण्य शनिवार की रात हुई विशेष प्रार्थना: शनिवार रात 10 बजे से संत मिखाईल महागिरजाघर में विशप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.