बोकारो, फरवरी 14 -- स्टील प्लांट्स स्पोर्ट्स बोर्ड के तत्वावधान में सत्र 2025-26 के लिए बोकारो इस्पात संयंत्र की मेजबानी में आयोजित अंतर स्टील प्लांट्स क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मैच शनिवार को बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बोकारो स्टील प्लांट की टीम ने इस्को स्टील प्लांट को 90 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि बीएसएल की अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते हुए खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.