प्रयागराज, नवम्बर 13 -- ऑक्टा अध्यक्ष प्रो. एसपी सिंह के नेतृत्व में ईसीसी के शिक्षकों की रुकी हुई पदोन्नति के संदर्भ में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डीन, कॉलेज डेवलेपमेंट प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ला को गुरुवार को ज्ञापन दिया गया। एक पत्र पहले ही ऑक्टा 10 नवंबर को कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव को भेज चुका है। ईसीसी के लगभग 40 असिस्टेंट प्रोफेसर की एकेडमिक लेवल 10 से 11 में पदोन्नति के अनुमोदन की फाइल एक साल से अधिक समय से कुलपति के अनुमोदन के लिए पड़ी है। जबकि विलंब के कारण इन सभी शिक्षकों का एकेडमिक लेवल 11 से 12 में भी पदोन्नति की अर्हता पूरी होने को है। ऑक्टा अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि शिक्षकों के कार्य में विलंब होना अत्यंत दुखद है। शिक्षकों की इन समस्याओं का अतिशीघ्र निस्तारण किया जाए, नहीं तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रतिनिधिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.