उरई, फरवरी 21 -- उरई। संवाददाता ईसीसीई एजुकेटर भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। अभ्यर्थियों ने बताया कि 110 पदों की भर्ती के लिए शिक्षा विभाग एवं बालाजी इंटरप्राइजेज द्वारा आवेदन कराए गए थे। 6 नवंबर में काउंसलिंग भी कराई गई, लेकिन आज तक भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। आरोप है कि संबंधित कंपनी द्वारा गोपनीय तरीके से कुछ अभ्यर्थियों को लखनऊ बुलाकर काउंसलिंग कर नियुक्ति दी जा रही है। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि कुछ अभ्यर्थियों ने फर्जी अंकपत्र एवं एनटीटी प्रमाणपत्र लगाकर उच्च मेरिट प्राप्त की है और इसी आधार पर उनका चयन किया गया है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शी जांच कर दोषिय...