रुद्रपुर, जनवरी 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए ईसीएचएस (एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम) स्वास्थ्य लाभ योजना में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता को दोगुना कर दिया गया है, जिससे पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सामाजिक व आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी पीसी कोठारी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों (ईएसएम) और उनके आश्रितों के लिए लागू इस नई व्यवस्था में नॉन पेंशनर पूर्व सैनिकों को मिलने वाला पारिवारिक भत्ता 4,000 रुपये से बढ़ाकर 8,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। इसके साथ ही शिक्षा अनुदान को भी 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक सहयोग मि...