चम्पावत, नवम्बर 17 -- लोहाघाट। लोहाघाट में पूर्व सैनिक संगठन की बैठक हुई। नोएडा से आए कंमाडर बीजेंद्र सिंह और एजीएम सुनील गुप्त ने ईसीएचएस कार्ड में मिलने वाली सुविधा की जानकारी दी। एसबीआई ने कैंप लगाकर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा किए। इस दौरान विजय दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। बाद में स्व.कैप्ट प्रहलाद सिंह के निधन पर शोक जताया। यहां पूर्व सैनिक लीग उपाध्यक्ष कैप्टन रघुवर सिंह, कैप्टन आरएस बोहरा, कैप्टन हयात सिंह, अमर सिंह, मिलाप सिंह, लक्ष्मण सिंह, गणेश बोहरा, अजय उप्रेती, मोहन पांडेय, महाराज सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...