भागलपुर, मार्च 21 -- भागलपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की जिला शाखा में गुरुवार को सत्र 2025-2029 के लिए नई टीम का चयन किया गया। सर्वसम्मति से सीए प्रदीप कुमार झुनझुनवाला को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही महासचिव विवेक कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष गौरव कुमार केडिया, उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार अग्रवाल, छात्र चेयरपर्सन कमल किशोर और कार्यकारी सदस्य सुमन ढांधनिया को चुना गया। अध्यक्ष झुनझुनवाला ने बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई करने वाले छात्रों को करियर काउंसलिंग और मार्गदर्शन के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। नई कैबिनेट के सदस्य प्रतिदिन एक निश्चित समय पर शाखा में मौजूद रहेंगे और छात्रों की सहायता करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.