पलामू, मार्च 26 -- मेदिनीनगर। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अरिवंद कुमार ने मंगलवार को गढ़वा रोड जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान रनिंग रूम, प्लेटफार्म पर व्यवस्थाओं सहित स्टेशन पर खुलों स्टालों का जायजा लेकर उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि रूटीन जांच के तहत स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए व्याप्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार सुविधाओं में वृद्धि की दिशा में भी योजना बनाई जा रही है ताकि यात्रियों को यात्रा में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। मौके पर गढ़वा रोड के एसएस सतीश कुमार, डालटनगंज के टीआई अनिल कुमार तिवारी व सीटीआई विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.