धनबाद, जनवरी 5 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता पूर्व मध्य रेलवे के दो अधिकारी और छह कर्मचारियों को रेल मंत्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नौ जनवरी को दिल्ली के द्वारका यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अति विशिष्ठ रेल सेवा पुरस्कार-2025 समारोह में इन लोगों को पुरस्कार देंगे। इस आयोजन में ईसीआर को सिक्यूरिटी शील्ड भी मिलेगा। समारोह में ईसीआर के डीओएम तौशीफ उल्लाह, एएसटीई मयंक प्रियदर्शी के अलावा लोको पायलट रवि रंजन, ट्रेन मैनेजर बैजू जैसवारा, आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार, ट्रैक मेंटेनर-2 प्रभाष कुमार प्रभाकर, ट्रेक्निशियन ग्रेड-1 सुभाष कुमार पाठक के अलावा सीनियर सेक्शन इंजीनियर इकरामुल अंसारी को रेल मंत्री पुरस्कार देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...