लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- खमरिया। शनिवार को ईसानगर हादसे में अपने पिता और भांजे को खोने वाले युवक ने भी रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ईसानगर में पोल से बाइक टकराने के दौरान बाइक पड़ सवार तीनों लोगों की मौत हो चुकी है। तीसरे युवक की मौत की सूचना आते ही घर में कोहराम मच गया। शनिवार को ईसानगर-खमरिया रोड पर पब्लिक इंटर कालेज और ईसानगर ईदगाह के बीच नरगड़ा निवासी लोगों की बाइक सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई थी। हादसे में बाइक पर सवार हीरालाल और उसके 5 वर्षीय नाती की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाइक चला रहे राजकुमार पुत्र हीरालाल को गम्भीर चोटें आई थीं। राजकुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह राजकुमार गौतम की भी मौत हो गई। राजकुमार की मौत की सूचना आते ही पहले से ही शोक संतृप्त परिजनों का दुख और ज्यादा बढ़ गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.