गिरडीह, अप्रैल 14 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के महेशमुंडा गांव में ईसाई समुदाय के लोगों ने रविवार को पाम संडे का त्योहार मनाया। इस क्रम में ईसाई समुदाय के लोगों ने चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया तथा प्रभु यीशु को याद किया। बाद में खजूर की टहनी के साथ जुलूस भी निकाला। ईसाई समुदाय के लोगों ने बताया कि ईसाई समुदाय में खजूर रविवार यानी पाम संडे का विशेष महत्व है। इस त्योहार को खजूर रविवार भी कहा जाता है। यह पर्व ईस्टर से पहले का अंतिम रविवार होता है और इसे पवित्र सप्ताह की शुरुआत मानी जाती है। यह त्योहार यीशु मसीह के यरूसेलम नगर में विजय प्रवेश की याद में मनाया जाता है। मौके पर फादर मशीचरण, फादर के आनंद, फादर दानियल समेत रोहित मिंज, अमरदीप लकड़ा, भीमसेंट, बिनोद टोपनो, विमल केरकेट्टा समेत अन्य लोग उपस्थित थे ।

हिंदी हिन्द...