सहारनपुर, अप्रैल 20 -- सहारनपुर ईसाई समाज ने रविवार को ईस्टर पर्व धूमधाम से मनाया। इस अवसर चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कर ईस्टर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सेक्रेड हार्ट चर्च में फादर जॉन और फादर मैथ्यू नरेश प्रार्थना सभा को संबोधित किया। फादर जॉन ने बताया आज के दिन हमारे हमारे भगवान प्रभु ईसा मसीह जीवित होते हैं। शुक्रवार गुड फ्राइडे के दिन ईसा मसीह को सूली पर मृत्यु दी गई थी। मृत्यु होने के पश्चात प्रभु ईसा मसीह के शरीर को कब्र में रखा गया था और कब्र के बाहर एक भारी भरकम पत्थर से कब्र को सील कर दिया था। जब तीसरे दिन ईसा मसीह की माता मरियम कब्र पर गई तो कब्र का पत्थर कब्र पर नहीं था और कब्र के अंदर प्रभु ईसा मसीह का शरीर भी नहीं था। प्रभु ईसा मसीह जीवित होने के बाद 40 दिन तक धरती पर रहे और उसके बाद स्वर्ग चले गए। दूसर...