मैनपुरी, जून 14 -- मैनपुरी। जनपद की सीमा से गुजरने वाली ईसन नदी को पुनर्जीवन मिलेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम ने ईसन नदी को पुनर्जीवित करने का फैसला किया है। इसके अलावा दो अन्य आव गंगा और अरिंद नदी को भी पुनर्जीवित करने की रणनीति बनाई जा रही है। तीनों ही नदियों को पुनर्जीवन का प्रस्ताव जून के अंत तक तैयार हो जाएगा और बारिश खत्म होने के बाद इनके जीर्णोद्धार और जल भराव के अभियान पर काम शुरू होगा। इस संबंध में तेजी से प्लान बनाकर प्रस्ताव शासन को भेजने की कार्रवाई भी शुरू करवा दी है। मैनपुरी में ईसन नदी को शहर की प्राण दायिनी नदी का दर्जा हासिल हैं। इस नदी के जरिए शहर का जलस्तर ऊपर लाने में मदद मिलती रही है, मगर प्रशासनिक उदासीनता के चलते इस नदी की बदहाली बढ़ती जा रही है। वर्ष 2021 में तत्कालीन डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने इस नदी के पुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.