हाथरस, सितम्बर 9 -- पुरदिलनगर। कस्बा के नजदीक से गुजर रही ईसन नदी के बढ़ते जल स्तर को देख कर किसानों की धड़कनें बढ़ गई हैं। अब नदी का पानी खेतों से होकर कस्बा की तरफ बढ़ रहा है। इससे किसानों के साथ कस्बा के लोगों की चिंता बढा दी है। नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के गांव नगला बरी, गोपालपुर, महाराजपुर, नगला बिहारी आदि गांवों की हजारों बीघा धान और बाजरा की फसल में पानी भरने से बर्बादी के कगार पर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांव का संपर्क मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। जिससे नगला बरी, नगला कटेला आदि गांव के लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रमीण पानी से होकर निकलने को मजबूर हैं। पिछले वर्ष भी ईसन नदी का जलस्तर बढ़ने से हजारों बीघा फ़सल बर्बाद हो गई थी। यही डर किसानों को फिर से सता रहा है। किसानों की मांग है कि प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.