हरिद्वार, सितम्बर 1 -- श्री अखंड परशुराम अखाड़ा ने ईष्ट देवताओं का रूप धारण कर फिल्मी गानों पर नाचने वालों पर प्रतिबंध लगाने की मांग शासन प्रशासन से की। जल्द ही इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो इसका विरोध किया जाएगा। अखाड़ा के पदाधिकारियों के माध्यम से मंदिरों में पोस्टर बैनर के माध्यम से जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान श्री परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि ईष्ट देवताओं का स्वरूप धारण कर धार्मिक मंचों पर प्रदर्शन करना गलत है। वर्तमान समय में जिस प्रकार त्योहारों पर सार्वजनिक शोभा यात्राओं, जागरण और भजन संध्याओं में ईष्ट देव का स्वरूप धारण कर नृत्य कराया जाता है। धार्मिक भावनाओं को आहत हो रही है। युवाओं एवं बच्चों में ईष्ट देवताओं के प्रति कहीं न कहीं असम्मान की भावना उत्पन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.