मुरादाबाद, फरवरी 16 -- अध्यात्म ज्ञान एवं चिंतन संस्था की 178वीं मासिक ब्रह्मज्ञान विचार गोष्ठी का आयोजन एमआईटी सभागार में किया गया। ईश्वर का अस्तित्व विषय पर मुख्य वक्ता डॉ. राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि ईश्वर ही वह परम शक्ति है, जिससे समस्त संसार की उत्पत्ति हुई है। विभिन्न संस्कृतियों तथा धर्मों में ईश्वर की अलग-अलग मान्यताएं और धारणाएं पाई जाती हैं, लेकिन सभी धर्मों में ईश्वर को एक सर्वोच्च शक्ति सृष्टिकर्ता और नियंता माना जाता है। हिंदू धर्म में ईश्वर के विविध नाम हैं। शास्त्रों के अनुसार ओंकार परमात्मा के मुख से निकलने वाला पहला शब्द है, जिसने इस सृष्टि की रचना में प्राण डाले। बौद्ध धर्म में भी ओंकार को कमल पर विराजमान मणि स्वरूप माना गया है। इस विचार गोष्ठी में डॉ. राजेंद्र प्रसाद शर्मा, डॉ. राकेश चक्र, डॉ. एसपी गुप्ता, एसपी द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.